JharkhandRanchi

12 जनवरी को उद्योग सचिव के साथ चैंबर प्रतिनिधियों की बैठक, सदस्यों ने बनायी समस्याओं की सूची

Ranchi: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के उद्योग और पॉल्यूशन उप समिति की संयुक्त बैठक शुक्रवार को चैंबर भवन में हुई. इस दौरान 12 जनवरी को उद्योग सचिव के साथ चैंबर भवन में आहूत होनेवाली बैठक की सफलता के लिए बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. उद्योग सचिव के समक्ष राज्य के सभी जिलों के उद्यमियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ ही औद्योगिक इकाइयों के संचालन में होनेवाली वर्तमान कठिनाईयां, राज्य में नये निवेश को आकर्षित करने की योजना और औद्योगिक विकास से जुडे विभिन्न मुद्दों पर बैठक के दौरान कार्ययोजना बनाई गयी. चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और उद्योग उप समिति चेयरमेन बिनोद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि राज्य के औद्योगिक विकास के लिए स्टेकहोल्डर्स और उद्योग सचिव के बीच सीधा संवाद जरूरी है. इससे औद्योगिक इकाइयों की कई समस्याओं का समाधान काफी सरल रूप से संभव है.

पॉल्यूशन उप समिति की बैठक : इस दौरान पॉल्यूशन उप समिति की बैठक भी हुई. जिसमें शहर में बढ़ती प्रदूषण की समस्या और मूलभूत नागरिक सुविधाओं के अभाव पर चिंता जताई गयी. और यह सहमति बनी कि जल्द ही शहर के विभिन्न संगठनों के साथ एक संवाद का कार्यक्रम चलाकर रांची शहर को साफ-सुथरा बनाने की पहल की जायेगी. सदस्यों ने इंदौर मॉडल की भी चर्चा की और राजधानी रांची को उसी तर्ज पर विकसित करने के लिए रांची नगर निगम से अपेक्षित प्रयास की मांग की. बैठक में चैंबर सदस्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: सुषमा बड़ाईक गोलीकांडः पांच लाख में किया मौत का सौदा, लखनऊ में रची गयी थी हत्या की साजिश

Related Articles

Back to top button