
Ranchi: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास सुषमा बड़ाईक गोली कांड में शामिल साजिशकर्ता हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान के अलावे दो शूटर को यूपी पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है. झारखंड पुलिस दो हफ्ते से शूटर को दबोचने के लिए डेरा जमाये था. शातिर शूटर यूपी एसटीएफ की टीम और राँची पुलिस को बार बार चकमा दे रहा था. हालांकि दोनो शूटर पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस के हत्थे चढ़े शूटरों ने मुख्य साजिश कर्ता के बारे में जानकारी दी. इसके बाद आरा से दानिश रिजवान को पकड़ा गया. दानिश रिजवान को उस वक्त पकड़ा गया जब केस के सिलसिले में आरा कोर्ट पहुंचा था. जानकारी के अनुसार 13 दिसम्बर को जब सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी, उस वक्त यूपी के दोनों शूटर के साथ राँची के एक अपराधी भी साथ मे था. मिली जानकारी के अनुसार मुख्यसाजिश कर्ता दानिश रिजवान ने हत्या की प्लांनिग लखनऊ में बैठकर बनाया था. इसमें राँची से कुछ अपने लोगों को बुलाया था. हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए राँची में एक व्यक्ति ने होटल वगैरह बुक कराया था. शूटरों को पहले सुषमा की आने जाने की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. इसके अलावे घटना को अंजाम देने के बाद भागने की भी तैयारी की गयी थी. शूटरों को सुषमा बड़ाईक की हत्या करने के लिए मुख्य साजिशकर्ता ने पांच लाख की सुपारी दी थी. जिसमें 30 हजार एडवांस और राँची में रहने की व्यवस्था की गई थी. गिरफ्तार शूटर पेशेवर शूटर है. कई घटना को अंजाम दे चुका है. पुलिस तीनों आरोपी को ट्रांजिट रिमांड रांची लाने की तैयारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: सुषमा बड़ाईक गोलीकांड में आरोपी दानिश रिजवान गिरफ्तार
दानिश रिजवान पर मदद के नाम पर रेप करने का है आरोप
आरोप है कि सुषमा साल 2011 में पटना आई थी. यहीं पर उसकी मुलाकात दानिश रिजवान से हुई. तब वो एक टीवी चैनल में काम करते थे. एफआईआर की मानें तो महिला अपना काम खत्म करने के बाद वापस पटना जंक्शन लौट रही थी. जिस समय वो स्टेशन पहुंची, उस वक्त वहां कोई ट्रेन रांची के लिए नहीं मिली. तभी कुछ बदमाश वहां पहुंचे, जिनसे डरकर वो स्टेशन के बाहर आ गई. उसने दानिश रिजवान को देखा और मदद मांगी. फिर दानिश उसे सचिवालय थाना इलाके के एक फ्लैट में ले गए. फ्लैट में दानिश ने दो प्लेट खाना मंगवाया. खाना खाने के बाद उसे नशा हो गया. एफआईआर में आरोप लगाया कि उसी दौरान दानिश ने गलत हरकत की. एफआईआर में इस बात का जिक्र है कि जिस वक्त ये सब कुछ हुआ, उस समय वो पूरी तरह से बेहोश नहीं थी. अर्द्धबेहोशी की हालत में उसे खुद को बचाने की ताकत नहीं बची थी. अगले दिन सुबह छह बजे रांची के लिए रवाना हुई. कुछ दिन बाद पता चला कि गर्भवती हूं. बच्चे को जन्म दिया. सुषमा का दावा है कि बच्चा दानिश का है. मामले में रांची में जीरो एफआईआर कर इसे सचिवालय थाना को भेज दिया था.
इसे भी पढ़ें: सुषमा बड़ाईक गोलीकांडः दानिश रिजवान रडार पर, रांची पुलिस की टीम जायेगी बिहार




