Court NewsJharkhandLateharLead NewsNEWSPalamuRanchi

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में बच्चों के नामांकन मामले में 19 जनवरी को होगी हाई कोर्ट में फाइनल सुनवाई

Ranchi: नेतरहाट आवासीय विद्यालय में छठी कक्षा में चयनित बच्चों का हेल्थ चेकअप के बाद नामांकन नहीं लेने संबंधी मामले में दायर याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को हुई. सुनवाई के दौरान नेतरहाट स्कूल की ओर से प्रति शपथ पत्र दाखिल करने के लिए 2 सप्ताह की समय की मांग की गई जिस पर कोर्ट ने जल्द ही प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया. साथ ही मामले की फाइनल सुनवाई के लिए 19 जनवरी की तिथि निर्धारित की है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने  नेतरहाट आवासीय विद्यालय को नोटिस जारी किया था.  प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शुभाशीष रसिक सोरेन ने पैरवी की. मामले को लेकर सुमित राय सहित तीन अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. इसकी सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश शंकर की कोर्ट में हुई.

बता दें कि प्रार्थी का चयन नेतरहाट आवासीय विद्यालय में छठी कक्षा में नामांकन के लिए हुआ है. नामांकन के पूर्व नेतरहाट आवासीय विद्यालय की ओर से इन बच्चों का हेल्थ चेकअप  रांची सदर अस्पताल में कराया गया था.जिसमें चिकित्सकों ने बताया है कि इन बच्चों की उम्र  13 से 14 वर्ष लगता है. इसके आधार पर विद्यालय ने इन बच्चों का नामांकन लेने से इनकार कर दिया. जबकि  सरकार द्वारा जो इन बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया है  उसमें इनकी उम्र 12 वर्ष से कम बताई गई है. प्रार्थी की ओर से बच्चों के चयनित होने के बाद विद्यालय द्वारा नामांकन नहीं लेने को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand : नियोजन नीति पर अब अपनी ही सरकार को कठघरे के खड़ी कर रही कांग्रेस, राजेश ठाकुर के बयान से सत्ता पक्ष हलकान

 

Related Articles

Back to top button