
Ranchi: पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में रेल लाइन दोहरीकरण के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है. इस वजह से रांची मंडल से चलने वाली दो ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी. ट्रेन संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन (वाया मुरी) यात्रा प्रारम्भ 06-01-2023, 13-01-2023 और 20-01-2023 (कुल 03 ट्रिप) को अपने निर्धारित मार्ग बीना मालखेड़ी, महादेवखेड़ी, कोटा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बीना मालखेड़ी, बीना, निशातपुरा, संत हिरदाराम नगर, नागदा, कोटा होकर चलेगी. वहीं ट्रेन संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन (वाया मुरी) यात्रा प्रारम्भ 08-01-2023 और 15-01-2023 (कुल 02 ट्रिप) को अपने निर्धारित मार्ग कोटा, महादेवखेड़ी, बीना मालखेड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटा, नागदा, संत हिरदाराम नगर, निशातपुरा, बीना, बीना मालखेड़ी होकर चलेगी.




