Giridih

गिरिडीह में चोरों को नहीं है कानून का डर, बिरनी में 48 घंटे में 11 घरों में हुई चोरी

Giridih: गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना ने गृहस्वामियों की नींद उड़ा दिया है. पिछले 48 घंटे के भीतर 11 भर घरों में चोरी की घटना हुई है. शनिवार को अपराधियों ने बिरनी थाना के पोखरिया गांव के पांच घरों को अपना निशाना बनाया. और पांचों घर से डेढ़ लाख की चोरी कर लिया. जब बिरनी थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिली, तो उसके कान खड़े हो गए. वैसे पूरे जिले में पिछले एक साल के भीतर चोरी की अनगिनत घटनाएं हो चुकी है. जिसका खुलासा करने में पूरे जिले की पुलिस नाकाम रही. लेकिन शनिवार को जब जानकारी मिला, तो पुलिस पहुंची. और जांच की खानापूर्ति पूरा किया. वैसे पिछले 48 घंटे में चोरी को लेकर यह बात भी सामने आई कि अपराधी जिस गांव को टारगेट कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है. उस गांव में पहले लाईन काट देते है. और अंधेरा कर घटना को अंजाम दे रहे है. क्योंकि शनिवार जब काफी देर तक गांव में लाईन नहीं आया, तो पता चला कि ट्रांसर्फमर से ही लाईन कटा हुआ है. इधर पोखरिया गांव में शनिवार को जिन घरों में चोरी हुई. उसमें कलीम अंसारी के घर अपराधियों ने घर का ताला तोड़कर एक कमरे से बकरी के साथ कई और समानों की चोरी कर लिया. जबकि कलीम के पड़ौसी दासो विश्वकर्मा के दोनों बेटों ललन और पवन विश्वकर्मा के घर ताला तोड़कर जेवरात, बर्तन चोरी कर लिया. तो सहदेव विश्वकर्मा के घर गए. लेकिन अपराधियों को कुछ हासिल नहीं हुआ. लेकिन पवन और ललन के हुई चोरी की घटना के बाद यह भी जानकारी सामने आई कि दोनों के पिता दासो नेत्रहीन है. जबकि ललन प्रवासी मजदूर था, और उसकी पत्नी घर को बंद कर मायके गई हुई थी. वहीं पवन अपनी पत्नी का डिलीवरी कराने गिरिडीह ही आया हुआ था. दोपहर दोनों भाईयों व उनकी पत्नी को घर में चोरी होने की जानकारी मिली. इधर घटना के बाद बिरनी थाना पुलिस ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि पूरा थाना क्षेत्र काफी बड़ा है. लिहाजा, कुछ ग्रामीण अगले कुछ दिनों तक रात 12 बजे तक जागे, और घर की हिफाजत करें.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: रिटायर्ड IAS केके खंडेलवाल को मारवाड़ी सम्मेलन ने किया सम्मानित

Related Articles

Back to top button