
Ranchi/Hazaribagh: केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के रिसोर्स सेंटर सपोर्ट फॉर इंप्लिमेंटेशन एंड रिसर्च के सहयोग से 120 प्रतिभागियों को जल जीवन मिशन में नियोजन और क्रियान्वयन विषय पर प्रशिक्षण दिया गया. चार दिवसीय इस आवासीय प्रशिक्षण में 60-60 प्रतिभागियों को दो सत्रों में ट्रेनिंग दी गई. आज समाप्त हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम (28-31 दिसंबर) से पूर्व 24-28 दिसंबर तक चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चला था. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया, ग्राम जल स्वच्छता समिति के सदस्य, जलसहिया आदि ने भाग लिया था. ट्रेनिंग कार्यक्रम में ग्राम स्तरीय हितधारकों को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया. आज दूसरे सत्र के समापन पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल हजारीबाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार मुंडारी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया. ट्रेनिंग कार्यक्रम में सपोर्ट फॉर इंप्लिमेंटेशन एंड रिसर्च के निदेशक डा एसके श्रीवास्तव, मास्टर ट्रेनर आर एन ओझा, केएन मिश्रा और अन्य की भी भूमिका रही.
इसे भी पढ़ें: प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर व आलमगीर आलम मिले पूर्व विधायक ममता देवी से




