Dhanbad

धनबाद: जरूरतमंद लोगों के बीच किया शॉल वितरण

Katras: संस्कार ज्ञानपीठ पीयूष बिहार हरिना की वरिष्ठ शिक्षिका सह डुमरा निवासी भगवंती नोनिया ने शनिवार को आसपास के जरूरतमंद महिलाओं एवं वृद्ध पुरुषों के बीच 51 शॉल का वितरण किया. कार्यक्रम का शुभारंभ बाघमारा थाना प्रभारी सूबेदार यादव एवं मुकेश कुमार राय ने दीप प्रज्वलित कर किया. बतौर मुख्य अतिथि शॉल वितरण कार्यक्रम में शरीक हुए बाघमारा थाना प्रभारी सूबेदार यादव ने अपने संबोधन में इस कार्यक्रम की काफी सराहना की एवं उपस्थित समृद्धि नागरिको से अपील किया कि हमें जरूरतमंद लोगों को इसी प्रकार मदद करना चाहिए.

इसके पूर्व श्रीमती भगवंती नोनिया ने मुख्य अतिथि सूबेदार यादव एंव विशिष्ट अतिथि संस्कार ज्ञानपीठ के निदेशक मुकेश कुमार राय को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि आज उनका जन्मदिन है और वह अपने प्रत्येक जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों की मददगार बनने का प्रयास करती हैं. उन्होंने गरीब जरूरतमंद की सेवा को नारायण की सेवा बताया. वहीं इस अवसर पर पधारे अतिथि एवं पत्रकार बंधुओं के प्रति सहयोग के लिए भगवंती नोनिया ने आभार व्यक्त किया और आग्रह किया कि इसी प्रकार हमें भविष्य में आप लोग अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन देते रहें.

मौके पर योगिता बाली, ममता देवी, सुनीता देवी, रेणु देवी देवी, सविता चौहान, गिरिजा देवी, अनिता देवी, जया, आस्था चौहान आदि उपस्थित थीं.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: डहरे टुसू पर निकली भव्य शोभायात्रा, दिखी झारखंड की संस्कृ्ति की झलक

Related Articles

Back to top button