
Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत भिलाई पहाड़ी के पास एनएच 33 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद वाहन तेज़ रफ्तार से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के शव गृह में रखवा दिया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक पास ही के एक होटल में काम करता था. बताया जाता है कि घटना के वक्त वह सड़क पार कर रहा था तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.




