JharkhandKodermaNEWS

कोडरमा : संवैधानिक रूप से मान्य नियोजन नीति लाने की मांग, छात्रों, बेरोजगारों ने किया प्रदर्शन

Koderma : झारखंड सरकार की नियोजन नीति को हाईकोर्ट से रद्द किए जाने के बाद सरकार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी है. बुधवार को जिले के झुमरीतिलैया शहर में सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और रैली निकाली. आक्रोश रैली के माध्यम से छात्रों, बेरोजगारों ने राज्य सरकार से 15 दिनों के भीतर मान्य नियोजन नीति लाने की मांग की. छात्र आक्रोश रैली का नेतृत्व ओल्ड आदर्श कोचिंग के राजेश कुमार, सनी क्लासेज के सनी कुमार, अमित कुमार, दीपू पंडित आदि ने किया. झुमरीतिलैया में छात्र आक्रोश रैली वीर कुंवर सिंह चौक के आगे स्थित सरकारी बस स्टैंड से निकली जिसमें भारी संख्या में छात्र और बेरोजगार नौजवान शामिल थे. नियोजन नीति के रद्द होने का विरोध और संवैधानिक रूप से मान्य नियोजन नीति को 15 दिनों के भीतर लाने और लागू करने की मांग छात्र, बेरोजगार नौजवान कर रहे थे. इस आक्रोश रैली के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई और कई जगहों पर जाम लग गया. इस दौरान प्रदर्शनकारी राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाते रहे.

इसे भी पढ़ें: 3 महीने में एक पोर्टल नहीं बनवा पाई सरकार, स्पीकर बोले- यह गंभीर सवाल, अधिकारियों की काम में रुचि नहीं

 

Related Articles

Back to top button