Uncategorized

संदिग्ध माओवादियों ने झारखंड में दो लोगों की हत्या की

रांची: झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार को संदिग्ध माओवादियों ने अपहरण के बाद दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार, भाकपा (माओवादी) से टूटकर बनी झारखंड प्रस्तुति समिति (जेपीसी) के संदिग्ध माओवादियों ने हजारीबाग जिले के कुसुंभा गांव के दो लोगों का अपहरण किया।

मारे गए लोगों की पहचान रूपेश यादव (36) और देगन तुरी (40) के रूप में हुई है।

बंदूक दिखाकर इन दोनों का अपहरण तब किया गया जब वे दिवाली की रात अपने दोस्तों के साथ जुआ खेल रहे थे। दोनों के शव सोमवार सुबह बरामद हुए। उनके हाथ बंधे हुए थे और शरीर गोलियों से छलनी था।

हत्या के कारणों का पता अभी तक नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button