
Koderma: जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत ढोलाकोला के पास मंगलवार को पुलिस ने ढिबरा लदा तीन 709 वाहन जब्त किया. डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ढोलाकोला के पास ढिबरा लोड तीन 709 जब्त किया गया. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जब्त वाहन को थाना परिसर में रखा गया है. इन तीनों गाड़ी में 15 टन ढिबरा लोड बताया जा रहा है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5 लाख बताई जा रही है. इस अभियान में डोमचांच थाना प्रभारी के अलावा पुलिस के जवान भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा में संदेहास्पद स्थिति में मजदूर की मौत, रेलवे लाइन के पास मिला शव




