JharkhandLead NewsRanchi

कांटाटोली फ्लाईओवरः अधिग्रहित भूमि पर दोबारा कब्जा करनेवालों को जल्द अतिक्रमण हटाने का नोटिस

जुडको के एडमिन, एएमसी, डीएसपी ट्राफिक, सीओ और मजिस्ट्रेट ने बहुबाजार से शांतिनगर तक अतिक्रमण का लिया जायजा, लोगों को दी हिदायत

Ranchi : राजधानी के कांटाटोली फ्लाईओवर के निर्माण में आनेवाली बाधाओं को दूर करने की कवायद शुरू हो गयी है. इस क्रम में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के निर्देश पर बहुबाजार से शांतिनगर तक सरकार द्वारा पूर्व में अधिग्रहित भूमि का पुनर्सीमांकन किया गया. साथ ही फिर से कब्जा और अतिक्रमण करनेवालों को नोटिस दिया गया. जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया.

जुडको के निदेशक प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र, रांची नगर निगम सहायक नगर आयुक्त, यातायात डीएसपी, सदर सीओ अमित भगत और मजिस्ट्रेट द्वारा कांटाटोली फ्लाईओवर के निर्माण में उत्पन्न व्यवधान का मुआयना किया गया. साथ ही साथ सदर अंचल कर्मियों द्वारा पुनः अधिग्रहित भूमि का सीमांकन किया गया. पेट्रोल पंप के निकट अवैध कब्जा एवं अधिग्रहण को जेसीबी से हटाया गया. टाटोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी चल रहा है.

दिसंबर 2024 तक निर्माण का लक्ष्य

दिसंबर 2024 तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. अभी बिजली के पोल और तार के साथ केबल नहीं हटाये गये हैं. इनके हटते ही काम में और तेजी आयेगी. फ्लाईओवर योगदा संत्संग मठ से शांतिनगर तक 2040 मीटर लंबा बनेगा.

40 दुकानों को फ्लाईओवर के नीचे वाली दुकानों में दी जायेगी जगह

बहुबाजार के पास जो दुकानें हटेंगीं, उन दुकानों को फ्लाईओवर के नीचे बनने वाली 40 दुकानों में पुनर्वासित किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें – Ranchi: स्मार्ट मीटर के प्रति JBVNL ने उपभोक्ताओं को किया जागरूक, कहा- नहीं देना होगा कोई शुल्क

Related Articles

Back to top button