
Koderma: जिले के तिलैया डैम ओपी अंतर्गत बांझेडीह फोरलेन के निकट रेलवे ओवर ब्रिज के बगल में स्थित आरकेएस कंपनी के कंपाउंड में कार्यरत मैक्स स्टोन इंटरप्राइजेज नामक कंपनी के एक मजदूर की मंगलवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार उस कंपनी में कार्यरत मजदूर मिलन मंडल, 32 वर्ष, पिता बापू मंडल, ग्राम शंकरडीह, थाना टुंडी, जिला धनबाद निवासी बीती रात अपने अन्य मजदूर साथियों के साथ खाना खाकर सो गया था. सुबह उठने के बाद उसके साथियों ने जब उसे ढूंढने की कोशिश की तो वह वहां नहीं मिला. कैंपस एरिया के बाहर रेलवे लाइन की तरफ खोजने के क्रम में पोल संख्या 6/8 एवं 6/9 के बीच रेल लाइन के ट्रेन उसका शव पड़ा हुआ था. बाद में उसके साथियों ने वहां से उसके शव को ले जाकर कुछ दूरी पर रख दिया.
इसे भी पढ़ें: पलामू : डालटनगंज-पांकी मुख्य पथ के घटिया निर्माण को लेकर विधायक शशिभूषण मेहता ने दिया धरना, कंपनी को काली सूची में डालने की मांग
इस संबंध में मृतक मजदूर के साथियों ने बताया कि सुबह 6 बजे उठने के बाद जब वह नहीं मिला तो उसे खोजने वह लोग निकले थे. उसके बाद लगभग 9:30 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना पर तिलैया डैम ओपी प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. वहीं सूचना के बाद एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर भी घटनास्थल पर पहुंचे और मजदूरों से घटना के बाबत पूछताछ की. पुलिस के द्वारा पूछताछ के क्रम में मृतक मजदूर के साथियों के बयान में विरोधाभास नजर आ रहा था. इसे लेकर पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है. कंपनी के द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है दे दी गई है. मृतक के मृतक के सिर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं. इधर देर शाम पुलिस मृतक के शव को घटनास्थल से चंदवारा थाना परिसर ले आई है.




