ChatraGumlaJamtaraJharkhandLead NewsLohardagaNEWSSaraikelaTOP SLIDER

गुमला, लोहरदगा, चतरा, सरायकेला-खरसावां और जामताड़ा को भी जल्द मिलेंगे लोकपाल, 23 दिसंबर को इंटरव्यू

Ranchi : राज्य सरकार ने राज्य के उन जिलों में भी लोकपाल की नियुक्ति करने का फैसला लिया है जहां इसके पद रिक्त हैं. इनमें गुमला, लोहरदगा, चतरा, सरायकेला-खरसावां और जामताड़ा जैसे 5 जिले शामिल हैं. इन जिलों के लिए इसी साल फरवरी में विज्ञापन (PR NO-263348, 07-02.2022, PR NO-263460, 08-02-2022) जारी करते हुए 7 मार्च तक आवेदन मंगाये गये थे. अब जाकर चयनित कैंडिडेटों का इंटरव्यू 23 दिसंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से नेपाल हाउस, डोरंडा स्थित विकास आयुक्त कार्यालय में लिए जाने का फैसला ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड की ओर से लिया गया है. विभाग के उप सचिव प्रमोद कुमार ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है.

इसका रखना होगा ध्यान

ग्रामीण विकास विभाग ने कहा है कि इंटरव्यू के लिए योग्य कैंडिडेट अपने सभी एकेडमिक सर्टिफिकेट, एक्सपीरिएंस सर्टिफिकेट की मूल कॉपी और फोटो कॉपी के साथ निर्धारित समय पर इंटरव्यू में शामिल होंगे. अगर कोई कैंडिडेट इसमें शामिल नहीं होना चाहता है या इसके बारे में कोई जानकारी चाहता है तो वे मेल के माध्यम से इसके बारे में विभाग से संपर्क करेंगे. जिन कैंडिडेट को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है, वे इससे संबंधित सूचना वेबसाइट  https://www.applyrdd.jharkhand.gov.inसे देख सकते हैं.

19 जिलों में लोकपाल कार्यरत

गौरतलब है कि राज्य सरकार के स्तर से इसी साल लोकपाल के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाये गये थे. इसके बाद 5 जिलों को छोड़ बाकी जिलों के लिए इंटरव्यू के आधार पर कैंडिडेट फाइनल कर उन्हें अलग अलग जिलों में नियुक्त भी कर दिया गया था. मनरेगा में गड़बडियों को रोकने, दोषियों की पहचान में लोकपाल की भूमिका अहम मानी जाती रही है.

इसे भी पढ़ें: देश के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती व शहीद अल्बर्ट एक्का की शहादत दिवस पर राज्यपाल और सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि

 

Related Articles

Back to top button