JharkhandLead NewsNEWSRanchi

देश के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती व शहीद अल्बर्ट एक्का की शहादत दिवस पर राज्यपाल और सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि

महान विभूतियों के वजह से ही देश में हमसभी लोग मान-सम्मान के साथ जी रहे हैं: मुख्यमंत्री

Ranchi : राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती के अवसर पर राजेंद्र चौक (डोरंडा) स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. वहीं, परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी मार्ग (अल्बर्ट एक्का चौक) स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया.

मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के दो महान व्यक्ति को स्मरण करने का दिन है. आज देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती एवं झारखंड के आदिवासी वीर सपूत शहीद अल्बर्ट एक्का का शहादत दिवस है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे महान विभूतियों के वजह से ही इतने बड़े गणतंत्र एवं लोकतांत्रिक देश में हमसभी लोग मान-सम्मान के साथ जी रहे हैं. हमें ऐसे महान विभूतियों पर गर्व है. उन्होंने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती एवं झारखंड की माटी के वीर सपूत, महान योद्धा परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का के शहादत दिवस पर मैं उन्हें शत-शत नमन करता हूं.

इसे भी पढ़ें: Chakradharpur : आपस में टकराई दो बाइक, बारात से लौट रहे व्यक्ति की मौत, तीन घायल

Related Articles

Back to top button