JharkhandLead NewsNEWSRanchi

Jharkhand : बैरागी, पारधी एवं लोधा जातियों पर शोध कराएगी सरकार

Ranchi :  राज्य सरकार ने राज्य में रहने वाली विभिन्न जातियों पर शोध कराने का फैसला लिया है. इसके लिए डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान, मोराबादी, रांची ने पहल की है. बैरागी, पारधी के अलावा लोधा/ लोधी जातियों पर शोध कराने को संस्थान की ओर से टेंडर भी जारी कर दिया गया है. इस काम में संस्थानों के अलावा महाविद्यालय, एनजीओ से भी आवेदन मांगा गया है. उनसे तकनीकी एवं वित्तीय बिड 19 दिसम्बर 2022 तक जमा करने को कहा गया है.

केंद्र सरकार का भी निर्देश

गौरतलब है कि बैरागी सहित अन्य चिन्हित जातियों के शोध के संबंध में एसटी, एससी, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने शोध करा का फैसला इसी वर्ष जुलाई में लिया था. इससे पूर्व केंद्र सरकार (राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, भारत सरकार) ने भी इस संबंध में निर्देश दिया था. इसी के आलोक में रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान को यह जिम्मेदारी दी गई है.

यहां से लें जानकारी

शोध संस्थान के निदेशक के स्तर से जारी सूचना के मुताबिक बैरागी, पारधी एवं लोधा जातियों पर शोध के लिए मोराबादी स्थित कार्यालय में 19 दिसम्बर तक आवेदन जमा करने होंगे. वेबसाइट https://www.trijharkhand.in से मदद ली जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: 26/11 Mumbai Attack: भुलाया नहीं जा सकता वह काला दिन, जब 160 से ज्यादा निर्दोष मारे गए, पढ़ें पूरी कहानी

 

Related Articles

Back to top button