JharkhandLead NewsPalamu

पलामू: डालटनगंज में गोदाम से 2 क्विंटल प्लास्टिक जब्त, दुकानदार को लगाया गया एक लाख का जुर्माना

Palamu : प्लास्टिक की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है और लगातार कार्रवाई के साथ-साथ अपील की जा रही है कि दुकानदार प्लास्टिक की बिक्री ना करें. बावजूद कमाई के चकाचौंध में प्लास्टिक की बिक्री की जा रही है. ऐसी सूचना पर जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कार्रवाई की. एसपी के निर्देश पर मुख्य बाजार के प्लास्टिक होलसेलर विनोद प्रसाद गुप्ता के लाल कोठा-माली मोहल्ला इलाके में स्थित गोदाम में गुरुवार को की गयी छापामारी में 2 क्विंटल 12 किलो प्लास्टिक जब्त किया गय. इस सिलसिले में दुकानदार विनोद को 1 लाख 6000 रुपये का फाइन किया गया है. कार्रवाई टीम में टीओपी 1 के प्रभारी रेवा शंकर राणा के अलावा नगर निगम की ओर से अभिषेक कुमार, दिलीप कुमार, पवन कुमार, उपेंद्र कुमार और इश्तियाक शाह शामिल थे.

3 घंटे तक चली कार्रवाई

एसपी को मिली गुप्त सूचना के बाद टीओपी1 के प्रभारी रेवा शंकर राणा ने नगर निगम की टीम के साथ विनोद प्रसाद गुप्ता के लाल कोठा-माली मोहल्ला इलाके में स्थित गोदाम में छापामारी की. छापामारी करीब 3 घंटे तक चली. शुरुआत में दोपहर करीब 12.30 बजे एक गोदाम में छापेमारी की गई, लेकिन यहां से प्लास्टिक बरामद नहीं हुआ. इससे सटे दूसरे गोदाम में जब टीम छापामारी के लिए पहुंची तो विनोद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि संबंधित गोदाम उसका नहीं है. जब मकान मालिक को बुलाकर इसकी जांच की गई तो मकान के मालिक ने सच्चाई सामने बयां कर दी. दूसरा गोदाम भी विनोद प्रसाद गुप्ता का ही निकला.

गोदाम खोलने में दुकानदार करता रहा आनाकानी

गोदाम खोलने में विनोद प्रसाद गुप्ता लगातार आनाकानी करता रहा. इससे टीम का संदेह पक्का हो गया. काफी मशक्कत के बाद जब कर्मियों ने गोदाम का ताला खुलवाया तो अंदर भारी मात्रा में कई बोरों में भरकर रखा हुआ प्लास्टिक बरामद हुआ. छानबीन करने पर करीब 2 क्विंटल 12 किलो प्लास्टिक मौके से बरामद किया गया. इस संबंध में दुकानदार को 1 लाख 6000 का फाइन लगाया गया.

प्लास्टिक का होलसेलर है विनोद प्रसाद गुप्ता

विनोद प्रसाद गुप्ता प्लास्टिक का होलसेलर है. उसकी दुकान घड़ा पट्टी इलाके में है. प्रशासन को विनोद की दुकान से लगातार प्लास्टिक बेचे जाने की सूचना मिल रही थी. बता दें कि विनोद ने पैंथर जवानों को भ्रष्ट बताते हुए पलामू एसपी से शिकायत की थी. इसके आलोक में तीन पैंथर सस्पेंड हुए थे.

इसे भी पढ़ें – रांची: ईडी कार्यालय के अंदर सीआरपीएफ का पहरा, बाहर झारखंड पुलिस का घेरा

Related Articles

Back to top button