JamshedpurJharkhandOFFBEATRanchi

मितर प्यारे नूँ हाल मुरीदा दा कहना: IPS अधिकारी मोहम्मद अर्शी ने साकची गुरुद्वारे में किया सबद कीर्तन

Jamshedpur: साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा विशेष रूप से आमंत्रण पर राँची से सपरिवार जमशेदपुर पहुँचे आईपीएस अधिकारी मोहम्मद अर्शी ने गुरूनानक देव जी के 553वें प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारे में “मितर प्यारे नूँ हाल मुरीदा दा कहना” सबद कीर्तन का गायन किया. बताते चलें कि मो.अर्शी एक चर्चित आईपीएस अधिकारी के साथ ही अच्छे गायक भी हैं. वे सरायकेला एसपी और जमशेदपुर रेल एसपी भी रह चुके हैं. वे बिना भेदभाव के सभी धार्मिक स्थल सपरिवार जाते हैं. विशेषकर देश के विभिन्न गुरुद्वारों में वे सपरिवार दर्शन और लंगर ग्रहण करने जाया करते हैं.  आज गुरुपर्व के अवसर पर विशेष रूप से साकची गुरुद्वारा में गुरू चरणों में दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की लिखी सबद बाणी पढ़कर संगत को निहाल किया.
इसे भी पढ़ें: बोकारो के ऐतिहासिक लुगुबुरु तीर्थस्थल के समग्र विकास पर 30 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे: सीएम

साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सुरजीत सिंह छिते द्वारा मोहम्मद अर्शी को कीर्तन के उपरांत शॉल ओढा़कर सम्मानित किया गया. सुरजीत सिंह ने कहा कि गुरूनानक देवजी को सभी धर्म के लोग मानते हैं. वहीं आईपीएस अधिकारी मो.अर्शी ने कहा कि जमशेदपुर से मेरा पुराना नाता रहा है और कल अचानक मेरे मन में विचार आया कि क्यों ना गुरु पर्व के मौके पर बाणी को संगत के सामने रखा जाए इसलिए मैं रांची से आज सुबह सपरिवार आया हूं. उन्होंने साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का इस कार्यक्रम में बुलाने के लिए आभार प्रकट किया.

Related Articles

Back to top button