ChaibasaJharkhand

Chaibasa : शिक्षा से जुड़े समस्यों को लेकर विधायक से मिला अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, मिला आश्वासन

Chaibasa : शिक्षा एवं शिक्षक हित से जुड़े समस्याओं को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा से उनके आवास पर मुलाकात की. शिक्षक प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं से अवगत होते हुए विधायक दीपक बिरुवा ने शिक्षकों की मांगों का नैतिक समर्थन किया. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों जायज है, उनकी मांगों को राज्य सरकार के समक्ष रखेंगे और आगामी शीतकालीन सत्र में भी शिक्षकों की मांगों को सदन में उठाएंगे. संघ की मांगे है कि शिक्षको को एमएसीपी की स्वीकृति अन्य राज्य कर्मियों की भांति पूरे सेवाकाल में दी जाए. छठे वेतनमान में 01.01.2006 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए न्यूनतम आरंभिक वेतन की विसंगति का निराकरण किया जाए. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा 05.09.2020 को निर्देशित पत्र में उल्लेख प्रावधानो को समाहित कर वर्तमान स्थानांतरण नियमावली में संशोधित करना और गैर शैक्षणिक एवं लिपिकीय कार्य बोझ से शिक्षको को मुक्त करते हुए विद्यालय में पठन पाठन कार्य हेतु शिक्षकों को स्वतंत्र करना. शिक्षक संघ ने विधायक से शिक्षा एवं शिक्षक हित में उक्त मामलों का समाधान की दिशा हर संभव सहयोग करने का आग्रह किया. प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष महेश सिंह, दीपक प्रजापति, महासचिव उपेंद्र सिंह, संजीव देव बर्मन, उपेंद्र कुमार, देवकांत गोंड, राजदेव विश्वकर्मा, वीणा पाल, अनुपमा, सरानी तोपनो, जिदन होरो, जितेंद्र कुमार, महेश सिंह, समीर सिंह, आशुतोष कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button