
Dhanbad: बस्ताकोला स्थित झरिया धनबाद गौशाला में गोपाष्टमी मेला आयोजित किया गया है. मेला का उद्घाटन झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने गौ माता को चारा खिला कर किया . इस दौरान विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि गौ सेवा करना मनुष्य का परम धर्म है तथा गौ सेवा करने से मनुष्य का जीवन धन्य होता है . सनातन धर्म में गौ को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है. उन्होंने कहा कि गौशाल में विगत कई वर्षों से हर कार्यक्रम में आने का मौका मिलता रहा है. कमेटी द्वारा किये गये मांग को पूरा किया गया, साथ ही आगे भी गौशाला व कमेटी के सहयोग में सदैव तैयार रहेगे.
मौके पर महेंद्र अग्रवाल, मुरलीधर पोद्दार, द्वारका प्रसाद गोयनका, सत्यनारायण भोजगढिया, कैलाश प्रसाद चौधरी, रामप्रसाद कठेरिया, शिवकुमार खेमका, अनिल खेमका, अशोक सराफ, शारदानंद सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल ,पवन मित्तल, सतीश अग्रवाल ,सरवन अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय, बबलू सिंह, दिनेश पासवान, पारस यादव, सूरज सिंह आदि थे. रात में कबी समेलन का आयोजित किया गया है. साथ ही मनोरंजन के लिए गौशाला परिसर में मेला का आयोजन किया गया है.
इसे भी पढ़ें: दिव्यांग क्रिकेटर सुजीत मुंडा को जमीन तथा घर उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार, स्कॉलरशिप और कैश अवार्ड का भी मिलेगा लाभ




