GiridihJharkhandLead News

गांडेय से भाजपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश ने पार्टी छोड़ी, यूपीए से कोडरमा लोकसभा चुनाव लड़ने का किया एलान

Giridih : भाजपा के टिकट पर पहली बार गांडेय के विधायक बने जयप्रकाश वर्मा का पार्टी से मोभंग हो गया है. उन्होंने पार्टी को अलविदा कहने के लिए फेसबुक के मंच का उपयोग किया. छह माह पहले ही न्यूज विंग ने भाजपा के इस विधायक के भाजपा से अलग राह पकड़ने से जुड़े खबर को प्रकाशित किया था. पूर्व विधायक यूपीए से चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं. भाजपा से अलग राह चुनने की जानकारी खुद जयप्रकाश वर्मा ने बुधवार को अपने फेसबुक पेज पर साझा की. उन्होंने कहा कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव कोडरमा से यूपीए से लड़ेंगे. फेसबुक पेज पर बागी नेता द्वारा जमुआ के भंडारों में एक बैठक भी की गयी. जिसमें काफी संख्या में कुशवाहा समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए. यही नहीं भाजपा के बागी विधायक जयप्रकाश वर्मा के साथ सदर प्रखंड से भाजपा नेता भागीरथ मंडल समेत कई और भाजपा के कार्यकर्ता भी नजर आ रहे हैं.

वैसे यूपीए के किस दल से पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा अपना नाता जोड़ सकते हैं ये तो फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन उनके जेएमएम में जाने की बात कही जा रही है. क्योंकि ओबीसी आरक्षण कोटा बढ़ाये जाने से खुश पूर्व विधायक खुद सीएम हेमंत से मिल कर खुशी जाहिर की थी. लिहाजा, उनके जेएमएम में जाने की बात सामने आ रही है. लेकिन सूत्रों की मानें तो पूर्व बागी विधायक जयप्रकाश के कई समर्थक ही उनके इस निर्णय से खुश नहीं हुए और मौके की नजाकत को देखते पूर्व विधायक से अपना नाता तोड़ लिया.

इसे भी पढ़ें – पुरानी पेंशन: झारखंड सचिवालय सेवा और सांख्यिकी सेवा के लिए नया जीपीएफ कोड आवंटित

Related Articles

Back to top button