
Koderma : जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत नेरू पहाड़ी के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल चालक की जान ले ली. मोटरसाइकिल चालक कोडरमा से डोमचांच की ओर जा रहा था. उसी क्रम में एक ट्रक (नंबर जेएच 12 के 8984) ने पीछे से मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जिसकी पहचान संदीप कुमार राणा (उम्र 28 वर्ष पिता गोपीकृष्ण राणा, ग्राम बेहराडीह निवासी) के रूप में हुई है. वह अपनी मोटरसाइकिल से होम डिलेवरी का काम करता था. ट्रक ड्राइवर ट्रक को कुछ दूर भगा कर ले गया, उसे रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे लगा कर भाग गया. वहीं डोमचांच थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खां ने अपने दल-बल को लेकर घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो रिलायंस पेट्रोल पंप के पास जाम लगा दिया गया था जिसे बाद में हटाया गया.
इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के छठ घाटों का किया निरीक्षण, अधिकारियों से कहा- सभी जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें



