
CHAIBASA : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना दोपहर 2.00 बजे की बताई जा रही है. घटना के बाद 2.45 बजे उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक की पहचान 30 वर्षीय मुरली लागुरी के रूप में की गई है. जिले के टोंटो थाना में दर्ज हत्या के मामले में मुरली लागुरी 2020 से चाईबासा जेल में बंद था. वह टोंटो थाना के जामडीह गांव का रहने वाला था. हालांकि, अभी तक मामले की अधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है. इस मामले में मंडल कारा के अधीक्षक अजय कुमार प्रजापति से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया पर उन्होंने फोन नहीं उठाया. इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विचाराधीन कैदी मुरली ने जेल से भागने की कोशिश की थी और इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के साथ मारपीट भी किया था इसके बाद क्या हुआ, वह छत पर कैसे पहुंचा, उसने छत से कूदकर आत्महत्या की या फिर किसी और कारण से उसकी मौत हुई है. इन सारी बातों की अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है.
ये भी पढ़ें : Tata Steel Bonus Agreement : अगर नया फॉर्मूला बनता तो टाटा स्टील में 700 करोड़ से ज्यादा का बोनस होता




