
Ranchi : राज्य में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ गई है. झारखंड के 12 जिले कोरोना से मुक्त है. अब हर दिन कोरोना पॉजिटिव मरीज भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पा रहे है. बात करें राजधानी की तो रांची में सबसे ज्यादा 46 कोरोना के मरीज बचे हुए है. वहीं राज्यभर की बात करें तो कोरोना के 129 एक्टिव मरीज बचे है जिनका इलाज चल रहा है.
सबसे ज्यादा रांची में मिले मरीज
झारखंड में अबतक 4,42,024 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. जिसमें सबसे ज्यादा 1,15,893 मरीज रांची से है. वहीं 1,14,242 ने कोरोना को मात दी है. दूसरे नंबर पर इस्ट सिंहभूम है, जहां 71,248 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. इसमें से 70,108 कोरोना से रिकवर हुए है.
किस जिले में कितने मरीज
- रांची 46
- बोकारो 9
- चतरा 3
- देवघर 9
- धनबाद 8
- दुमका 0
- ईस्ट सिंहभूम 14
- गढ़वा 5
- गिरिडीह 0
- गोड्डा 0
- गुमला 0
- हजारीबाग 3
- जामताड़ा 0
- खूंटी 0
- कोडरमा 11
- लातेहार 6
- लोहरदगा 0
- पाकुड़ 0
- पलामू 10
- रामगढ़ 5
- साहेबगंज 0
- सराइकेला 0
- सिमडेगा 0
- वेस्ट सिंहभूम 0
इसे भी पढ़ें: सोनाहातू ट्रिपल मर्डर केस में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन, तीसरे शव को पुलिस ने किया बरामद




