
Ranchi : रांची से 50 किलोमीटर दूर सोनाहातू में डायन बिसाही के आरोप में 3 महिलाओं की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने रविवार की देर शाम को दो महिलाओं की शव को बरामद किया था, वहीं तीसरे शव को सोमवार की सुबह बरामद किया गया है. इस मामले को सुलझाने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. सोनाहातू के राणाडीह गांव में डायन बिसाही का आरोप लगाकर तीन महिलाओं की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई थी. डायन हत्या के मामले की जांच और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए बुंडू डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है.
बता दें कि मृतकों में दो महिलाओं के साथ एक वृद्धा भी शामिल हैं. सोनाहातू पुलिस को कल जानकारी मिली थी कि तीन महिला लापता है, तीनों महिला की हत्या होने की आशंका है. इस सूचना पर पुलिस की एक टीम रविवार को राणाडीह गांव पहुंची थी. पुलिस को देखते ही गांव की महिलाएं एकजुट हो गयीं और पुलिस को गांव में घुसने से रोक दिया था.
इसे भी पढ़ें: खूंटी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस




