
Ranchi : इटकी थाना क्षेत्र के पलमा स्थित पेट्रोल पंप लूटकांड में शामिल एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है. ईटकी पुलिस और चुटिया थाना पुलिस और एसएसपी की स्पेशल टीम ने चुटिया इलाके में छापेमारी कर एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी में जुटी है. घटना में शामिल दो आरोपी इटकी थाना क्षेत्र स्थित गढ़गांव निवासी सोनू गोप और प्रीतम साहू को बीते गुरुवार को जेल भेजा जा चुका है. गौरतलब हो कि 12 अगस्त की रात 5 अपराधियों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप पर लूट की घटना का अंजाम दिया था. लूटकांड का मास्टर माइंड पेट्रोल पंपकर्मी सोनू गोप ने ही अपने चार दोस्तों के साथ मिल कर पैसा लूटने का प्लान तैयार किया था. जिसमें सोनू गोप के अलावे प्रीतम साहू, विजय उरांव और अंदीप गोप एक अन्य आरोपी शामिल था. भूमिजा फ्यूल के प्रबंधक नितेश कुमार सोनी के बयान पर इटकी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
इसे भी पढ़ें – दो नेशनल हाइवे की राइडिंग क्वालिटी सुधारने का निर्देश



