
Giridih : जिला मुख्यालय के दो थानों से पुराने एसपीओ को हटा दिया गया है. जबकि कई और थानों के एसपीओ इस मामले में रडार पर है. जिन्हे कभी भी हटाया जा सकता है. जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के पचम्बा और नगर थाना से एसपीओ को हटाया गया है. दोनों थानों को निर्देश भी दिया गया है कि वो जल्द किसी योग्य की तालाश कर सूची भेजे, जिसे नए एसपीओ के माध्यम से दोनो थानों को अपराध के खिलाफ सटीक सूचना मिल सके.
बताते चलें की एसपीओ रखने के पीछे कई कारण होते है. जिसमें सही वक्त पर एसपीओ द्वारा थानों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ सूचना मिलना. इसके लिए पुलिस विभाग से एसपीओ को एक मानदेय के रूप में राशि तक दिया तक दिया जाता था. लेकिन जिला मुख्यालय के पचम्बा थाना के जिस एसपीओ को हटाया गया, वो फील्ड में कम और कई घंटो तक पचम्बा थाना में बैठे रहते थे. यही हाल नगर थाना का भी था. लिहाजा, इसकी जानकारी जब डीएसपी संजय राणा को मिला, तो वो मामले को गंभरिता से लेते हुए दोनो थानों के एसपीओ को हटाने का निर्णय लिया.
इसे भी पढ़ें: सीनियर झारखंड राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप : 19 अगस्त को सिमडेगा जिला हॉकी टीम गठन के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल




