JharkhandLohardaga

ई कल्याण का पैसा गलती से दूसरे खाते में जाने पर जवान ने लौटाया पैसा, दिया ईमानदारी का परिचय

Lohardaga: गढ़वा पुलिस बल के जवान राजेश कुमार ने ईमानदारी का परिचय देते हुए ई – कल्याण का छात्रवृत्ति पैसा गलती से उनके खाते में आने पर उन्होंने छात्र को पैसा लौटा दिया. मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा के बदला डूमर टोली निवासी जसवंत उरांव पिता मंगलेश्वर उरांव का छात्रवृत्ति का पैसा ई-कल्याण विभाग की गलती के कारण झारखंड पुलिस के जवान राजेश कुमार के खाते में चला गया था. ई-कल्याण का पैसा एक बार नहीं बल्कि दो बार उनके खाते में गया. इस बात की जानकारी छात्र जसवंत उरांव को तब हुई जब उसने इस बाबत कल्याण विभाग और संबंधित बैंक से जानकारी प्राप्त की. गढ़वा जिला बल में पदस्थापित आरक्षी 626 जवान राजेश कुमार मूलतः लोहरदगा निवासी है. उनका खाता बैंक ऑफ इंडिया कोर्ट एरिया ब्रांच में है। जिसका खाता संख्या 4969810110001530 है जबकि छात्र जसवंत उरांव का खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है जिसका खाता संख्या 49610100001530 है. उसने दो साल पहले इंटर कक्षा में पढ़ने के दौरान छात्रवृत्ति के लिए ई कल्याण का फॉर्म भरा था लेकिन वर्ष 2020 में उसके खाते में पैसा नहीं आया. फिर उसने बीए प्रथम वर्ष में फॉर्म भरा, लेकिन फिर भी पैसा नहीं आया तो उसने विभाग से इस संबंध में जानकारी प्राप्त किया। फिर उसके बाद बैंक जाकर जानकारी लिया इस दौरान उसे पता चला कि आरक्षी जवान जिसका बैंक ऑफ इंडिया में खाता है उनके खाता में गलती से पैसा चला गया है.

Related Articles

Back to top button