
Patna : बिहार में सत्ता परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है. सीएम आवास से राजभवन से मुलाकात का समय मांगा गया है. इधर, तेजस्वी यादव को कांग्रेस और माले विधायकों ने अपना अपना समर्थन का पत्र सौंप दिया है. राज्यपाल फागू चौहान ने 2 बजे नीतीश कुमार को बुलाया है. चर्चा है कि नीतीश के साथ तेजस्वी, मदल मोहन झा व दीपांकर भट्टाचार्य भी राज्यभवन जाएंगे.
मुख्यमंत्री आवास और राजभवन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. माना जा रहा है कि जदयू के सांसदों और विधायकों से बात करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज भवन जा सकते हैं. मुख्यमंत्री आवास में बैठक खत्म होने के बाद बननेवाली परिस्थिति को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है..
HAM ने दिया नीतीश कुमार को समर्थन
पटना- बिहार महागठबंधन के साथ-साथ एनडीए के सहयोगी भी नीतीश कुमार के पक्ष में खड़े हो गये हैं. ऐसे में भाजपा पूरी तरह अलग-थलग पड़ती जा रही है. एनडीए के घटक दल हम के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा है कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के साथ है. नीतीश कुमार का जो फैसला होगा वो ही हमारा फैसला होगा.
हमारे नेता नीतीश कुमार का कद छोटा करने की कोशिश हुई
पटना- जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार का कद छोटा करने की कोशिश की गई है. यह बात गांव के भी एक जेडीयू कार्यकर्ता को बर्दाश्त नहीं है.
रोहिणी आचार्य का ट्वीट-राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं, लालटेन धारी
“राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं , लालटेन धारी “✌️ pic.twitter.com/R0pYeaU2mN
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) August 9, 2022
सियासी उलटफेर के कयासों के बीच पूर्व सीएम लालू यादव की बेटी ने ट्वीट कर बड़ा संकेत दिया है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा, राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं, लालटेन धारी.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand : SSP का आदेश, ड्यूटी के वक्त वर्दी में ही रहे पुलिसकर्मी




