
Ranchi : झारखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या अचानक से कम होने लगी है. वहीं नए मरीजों की तुलना में रिकवरी ज्यादा हो रही है. जिससे कि राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 837 हो गई है. 24 घंटों में राज्य में 85 नए मरीज मिले है. जबकि 145 लोग कोरोना से रिकवर हुए है. राजधानी रांची की बात करें तो अब 101 मरीज बचे है. वहीं ईस्ट सिंहभूम अब भी टॉप पर है, जहां कोरोना के 310 मरीज है. अन्य जिलों में भी मरीज मिल रहे है, लेकिन वे ठीक भी जल्दी हो रहे है.
2.24 करोड़ सैंपल की हुई टेस्टिंग
राज्य में अबतक कोरोना के 2,24,51,500 सैंपल की टेस्टिंग की जा चुकी है. जिसमें से 4,41,010 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. जबकि 2,20,10,490 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. 4,34,845 लोग कोरोना से रिकवर हुए है. वहीं 5328 की अबतक राज्य में कोरोना से मौत हुई है.
किस जिले में कितने एक्टिव केस
- रांची 101
- बोकारो 53
- चतरा 4
- देवघर 80
- धनबाद 11
- दुमका 1
- ईस्ट सिंहभूम 310
- गढ़वा 12
- गिरिडीह 3
- गोड्डा 5
- गुमला 39
- हजारीबाग 40
- खूंटी 5
- कोडरमा 18
- लातेहार 23
- लोहरदगा 8
- पलामू 10
- रामगढ़ 63
- सरायकेला 39
- सिमडेगा 1
- वेस्ट सिंहभूम 9
इसे भी पढ़ें : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी सेवा संशोधित नियमावली 2022 लागू, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना




