
Sahibganj: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आज साहिबगंज के तेजस्विनी हॉस्पिटल मैं निशुल्क परामर्श और निशुल्क अल्ट्रासाउंड शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्घाटन जैक के पूर्व अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ शकुंतला सहाय, डॉ महेंद्र सिंह और डॉक्टर सतीश चंद्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया, इस शिविर के माध्यम से 100 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क परामर्श और निशुल्क अल्ट्रासाउंड किए जाने का लक्ष्य है जिससे कि मातृशक्ति सुरक्षित रह सके और शिशु मृत्यु दर पर रोक लगाई जा सके.
इसे भी पढे़ें:देश के सर्वोच्च पद पर जनजाति समाज की भागीदारी तय करने को CM हेमंत सोरेन भी बनें हिस्साः समीर उरांव
डॉ देवेश ने बताया कि इस शिविर के पीछे मकसद उन लोगों को स्वास्थ्य की समुचित सुविधा उपलब्ध कराना है जिन्हें स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता .
इस मौके पर डॉ अमित चंद्रा, शिक्षका रानी झा , शिक्षिका मंजू कुमारी , प्रोफेसर पीएन राय, प्रोफेसर रंजीत कुमार सिंह सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढे़ें:श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर जमाया कब्जा, स्विमिंग पूल में की मस्ती, गोटबाया राजपक्षे आवास छोड़कर भागे




