Crime NewsJamshedpurJharkhandSaraikela

SARAIKELA : ब्राउन शुगर के खिलाफ एक्शन में आदित्यपुर थानेदार, 30 पुड़िया के साथ नाबालिग समेत दो को किया गिरफ्तार

JAMSHEDPUR : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार एक्शन में है. उन्होंने आदित्यपुर में हो रहे ब्राउन शुगर के कारोबार को जड़ से उखाड़ने का जिम्मा ले लिया है. इसी ओर कदम बढ़ाते हुए उन्होंने मुस्लिम बस्ती इमामबाड़ा के पास एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से कुल 30 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों  में शेख मुबारक और एक नाबालिग शामिल है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमान ने बताया कि क्षेत्र में ब्राउन शुगर के धंधे को बंद करवाने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए भी तैयार है. राजन कुमार के थाना प्रभारी बनने के बाद यह पहली कार्रवाई है जहां उन्होंने ब्राउन शुगर के साथ दो को गिरफ्तार किया है. नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है जबकि शेख मुबारक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR : विहिप और बजरंग दल ने हिंसक घटनाओं पर जतायी चिंता, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Related Articles

Back to top button