
Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा कमेटी ने पार्टी नेत्री अनीशा सिन्हा की गिरफ्तारी का विरोध किया है. पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि अनीशा सिन्हा को जिस तरह से आनन-फानन में गिरफ्तारी किया गया, वह झारखंड सरकार की मंशा जाहिर करती है. सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करना चाहती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इससे डरनेवाले नही हैं. पार्टी कार्यकर्ता राज्य सरकार की हर गलती का विरोध करेंगे. भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि रांची में इतना बड़ा हिंसा हुआ, इस पर राज्य के मुख्यमंत्री ने कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी. ना ही उपद्रवियों पर किसी तरह की ठोस कार्रवाई की गयी.
अनिशा की जल्द रिहाई की मांग
उन्होंने अनिशा सिन्हा को जल्द रिहा करने के साथ रांची हिंसा की एनआइए जांच की मांग की. साथ ही मौके पर कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी की गिरफ्तारी भी मांग की गयी. उन पर रांची पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक बात कहकर पुलिस का मनोबल गिराने का आरोप लगाया गया है.
ये थे उपस्थित
मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, जिला मंत्री दुलाल स्वासी, जिला कार्यसमिति सदस्य अभिजीत दत्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.




