GumlaJharkhandRanchi

कामडारा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम के एम शाही की सड़क दुर्घटना में मौत

Gumla: जिले के कामडारा में भीषण सड़क दुर्घटना हुई. कामडारा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एमकेएम शाही की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना कामडारा के कोंडेकेरा में घटी. बताया जा रहा है कि डॉ एमकेएम शाही की कार एक पेड़ से टकरा गई. टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्‍चे उड़ गए. मौके पर ही डॉक्टर की मौत हो गई. खबर लिखे जाने तक उनका शव गाड़ी में ही फंसा हुआ था. दुर्घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है.

Related Articles

Back to top button