
Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर से बड़ी खबर है. सिदगोड़ा थाना इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े गोलियां बरसाई गई. अपराधियों ने युवक के शरीर को गोलियों से छलनी कर दिया. युवक मनप्रीत सिंंह दस नंबर बस्ती का रहनेवाला था. सूचना पाकर सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल को इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. गोलबारी की घटना एग्रीको पोस्टऑफिस के पास की है. इधर, सूचना पाकर सिटी एसपी के विजय शंकर, थाना प्रभारी रंजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.
ये भी पढ़ें- Jantar Mantar Protest: जय हिंद अभियान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, अभिनेता मुकेश खन्ना की मौजूदगी में रखी गयी ये मांग




