Crime NewsJamshedpurJharkhand

IT Raid : खनन घोटाले को लेकर जमशेदपुर के कारोबारी सज्जन नरेडी के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

Jamshedpur : जमशेदपुर के कारोबारी सज्जन नरेडी के तीन ठिकानों पर बुधवार को इनकम टैक्स ने छापेमारी की. इनकम टैक्स की टीम ने सज्जन नरेडी के सीएच एरिया स्थित आवास, बिष्टुपुर स्थित कार्यालय और मानगो स्थित कार्यालय में एक साथ छापेमारी की है. इसके अलावा टीम रांची और कोलकाता में भी छापेमारी कर रही है.

नरेडी का मधु कोड़ा घोटाले के वक्त कैंसल हुआ था सीए लाइसेंस
सज्जन नरेडी पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में टीपीसीएसएल समूह में भी साझेदार थे. यह छापेमारी खनन घोटाले से जुड़ी हुई बताई जा रही है. हालांकि, इनकम टैक्स की टीम इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. सज्जन नरेडी जाने माने सीए थे. इसके पूर्व भी उनपर घोटालेबाजी का आरोप लग चुका है. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के घोटाले में भी सज्जन नरेडी का नाम सामने आया था. इस कारण सज्जन नरेडी का सीए लाइसेंस भी कैंसल हो चुका है.

ये भी पढ़ें- जिला परिषद क्षेत्र संख्या 6 में कुसुम पूर्ति की जीत तय, 4350 वोट हास‍िल कर चल रहीं आगे, व‍िधायक मंगल कालिंदी समर्थ‍ित सोमा देवी दूसरे स्‍थान पर

Related Articles

Back to top button