JamshedpurJharkhandJharkhand Panchayat

Jamshedpur Panchayat Chunav : कइयों ने लगाई जीत की हैट्रि‍क तो घूम फ‍िर कर मुख‍िया पद एक ही पर‍िवार के कब्‍जे में

Jamshedpur : झारखंड में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंत‍िम चरण की मतगणना जारी है. पर‍िणाम तकरीबन साफ हो गया है. कई रौबदार चेहरों को जनता जनार्दन ने नकार द‍िया है तो कई ऐसे चेहरे  भी हैं जाे लगातर वोटरों की पसंद बने हैं. कई ऐसे भी पंचायत हैं जहां वोटरों ने एक ही पर‍िवार से आनेवाले चेहरे पर भरोसा जताया है. जमशेदपुर सह गोलमुरी प्रखंड में मुख‍िया पद के ल‍िए जारी पर‍िणाम इस बात की तस्‍दीक करता है.

उत्तरी कालीमाटी पंचायत से उमेश पुराण, पूर्वी कालीमाटी से प्रभु राम मुंडा और दक्षिण कालीमाटी से कालिदास टुडू तीसरी बार मुखिया सीट अपने पर‍िवार के कब्‍जे में रखने में कामयाब रहे. पहले उत्तरी कालीमाटी पंचायत पंचायत से उमेश पुराण खुद मुख‍िया थे. इसबार पत्‍नी रत‍ि मुंडा जीती हैं. उमेश पुराण से पहले भी रत‍ि मुंडा मुख‍िया थी. पूर्वी कालीमाटी से प्रभु राम मुंडा मुख‍िया बने हैं. इससे पहले बहन मुख‍िया थी. बहन से पहले प्रभुराम खुद मुख‍िया थे. दक्षिण कालीमाटी से कालिदास टुडू मुख‍िया चुने गए हैं. इससे पहले स‍िंगो टुडू और उससे पहले मुख‍िया थे.

जोबा, अनि‍ता और काजल की हैट्रि‍क
पूर्वी कीताडीह पंचायत से जोबा मार्डी ने जीत की हैट्रि‍क लगाई है जबक‍ि दक्षिण सरजामदा से नागी गोतोई पहली बार मुख‍िया चुनी गई. उन्‍होंने कुमलेन हेरेन को परास्‍त क‍िया. उत्तरी कीताडीह से मनोज मुर्मू वर्तमान मुख‍िया रीना जर‍िका को परास्‍त क‍िया. पश्चिम कीताडीह से अन‍िमा म‍िंज की जीत की हैट्रि‍क लगाई. पूर्वी सुसनीगढ़िया से साधु एवं दक्ष‍िण सुसुनगढ‍िया से काजल हांसदा की जीत हुई है. काजल तीसरी बार मुख‍िया चुनी गई हैं. उत्तरी सरजामदा से सुमी केराई ने मुख‍िया की कुर्सी पर कब्‍जा जमाया.

ये भी पढ़ें- जिला परिषद क्षेत्र संख्या 6 में कुसुम पूर्ति की जीत तय, 4350 वोट हास‍िल कर चल रहीं आगे, व‍िधायक मंगल कालिंदी समर्थ‍ित सोमा देवी दूसरे स्‍थान पर

Related Articles

Back to top button