
Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थानांतर्गत बिरसानगर जोन नंबर 7 में जेएमएम के स्थानीय नेताओं द्वारा 1.52 एकड़ जमीन को हड़पने एवं जान मारने की धमकी देने की शिकायत जमीन मालिक ने एसएसपी से की है.
जमीन मालिक रोशन कुजूर ने एसएसपी से शिकायत करते हुए जेएमएम नेता राज लकड़ा, कमलजीत कौर गिल और राजेंद्र सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग स्थानीय नेता होने के कारण और पैसे के बल पर इनकी जमीन को जबरन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है. जिसको लेकर एसडीओ से की गई शिकायत के आधार पर 9 अप्रैल 2022 को उस जमीन पर 144 धारा लगा दी गई थी. जिसके बाद से इन तीनों ने मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.
इनका यह भी आरोप है कि राज लकडा और कमलजीत कौर गिल ने अपने चार चक्का वाहन को तेज रफ्तार से चलाते हुए मेरे पास आये और जान मारने की धमकी देते हुए चेतावनी दी कि अगर शिकायत वापस नहीं ली गई तो उसे और उसके परिवार को जान से हाथ धोना पड़ेगा. इनके द्वारा दी गई इस तरह की धमकी से वे मानसिक रूप से तनाव में हैं. जिसको लेकर अपनी और अपने परिवार की जानमाल की रक्षा को लेकर एसएसपी से शिकायत करते हुए गुहार लगाई है और इन तीनों पर कार्रवाई करने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: जून से शुरू होगा दो और एयरोब्रिज, दिसंबर तक पूर्ण होगा कोल्ड स्टोरेज, एक्स-रे फ्री हो जायेगा एयरपोर्ट




