JamshedpurJharkhand

World No-Tobacco Day : चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में लोगों को तंबाकू के प्रति किया जागरुक, स्वास्थ्य कर्मियों को दिलाई शपथ

Jamshedpur : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा शपथ लेते हुए लोगों को तंबाकू के प्रति जागरुक किया गया. जिसका नेतृत्व अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मोइन अख्तर अंसारी ने की. डॉ श्री अंसारी ने उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ दिलाई. तत्पश्चात उन्होंने कहा कि आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस है. जिसको लेकर हम शपथ ले रहे हैं कि तंबाकू का इस्तेमाल नहीं करेंगे. इसके इस्तेमाल से बहुत सारी बीमारी शरीर में फैलती है. जिससे उसका दुष्प्रभाव पड़ता है. मुंह में घाव हो सकते हैं, इससे कैंसर फैल सकता है.

जागरुकता के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि तंबाकू बहुत ही हानिकारक पदार्थ है. इससे लोगों को दूर रहना चाहिए, बचना चाहिए, नहीं तो कैंसर जैसे बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं, जिसका इलाज पूरी तरह से संभव नहीं है. इसलिए ऐसे जहरीले पदार्थों से बचना चाहिए. मौके पर डॉ अंशुमन, डॉ सुक्रीता, डॉ प्रियंका, डॉ गीता रानी, रवि भूषण सिंह, पवन कुमार, जगन्नाथ प्रसाद महतो समेत काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें HCL : एन्वायरमेंट क्लियरेंस मिलने के साथ ही दो वर्ष से बन्द पड़ी सुरदा माइंस के खुलने का रास्ता साफ, ये रही पूरी जानकारी

Related Articles

Back to top button