
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार मंडल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने आज विधानसभा परिसर में दिवंगत प्रशांत कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने प्रशांत कुमार की पत्नी ममता देवी और पुत्र शिवम स्नेही तथा शुभम स्नेही से मिल कर उन्हें ढाढ़स बंधाया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन अत्यंत दुःखद है. लोगों के बीच रह कर उनके दुख-दर्द और परेशानियों को दूर करना उनकी हमेशा से ही विशेष प्राथमिकता रहती थी. मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
इसे भी पढ़ें – गुमला डीसीएलआर ऑफिस की दो महिलाकर्मी को एसीबी ने घूस लेते पकड़ा



