Lead NewsNationalNEWS

दो जून को भाजपाई हो जाएंगे हार्दिक पटेल

Ahmedabad: गुजरात के बहुचर्चित युवा नेता हार्दिक पटेल दो जून को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे. अमहमदाबाद में वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में समारोहपूर्वक पार्टी में शामिल कराया जाएगा. मालूम हो कि 18 जून को उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है. इस्तीफे के बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा रही है.

 

 कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा था कि मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं.  मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत गुजरात की जनता करेगी. उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा था. हालांकि, इस्तीफे से पूर्व उन्होंने कांग्रेस पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने की भी इच्छा जाहिर की थी.

Related Articles

Back to top button