
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले झींकपानी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले झींकपानी मेन रोड में बीते अज्ञात चोरों द्वारा शेखर मोबाइल प्वाइंट शटर तोड़कर करीब दो लाख का मोबाइल और अन्य सामान अपने साथ लेकर चंपत हो गये. इधर इस सबंध में घटना की सूचना स्थानी पुलिस को दे दी गई है.
इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बीते रात अज्ञात चोरों के द्वारा शेखर निषाद के मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल व सामान उड़ा ले गये. इस घटना की जानकारी स्थानी ग्रामीणों ने दुकानदार शेखर निषाद को अहले सुबह दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और अंदर से सामान भी गायब है. घटना की सूचना पाकर दुकान का मालिक घटनास्थल पहुंचा तो देखा दुकान का शटर टूटा है और बहुत सारा मोबाइल गायब है. शेखर ने बताया कि चोरों द्वारा करीब दो लाख रुपये का मोबाइल चोरी कर लिया गया है. वहीं यह भी जानकारी मिली है कि दुकान का शटर रात्रि करीब 1.40 बजे तोड़ा गया है. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा कहा गया कि रात्रि में पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होने से स्थानीय दुकानदार काफी परेशान हैं.
ये भी पढ़ें: गम्हरिया में साइकिल सवार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम




