JharkhandLead NewsNEWSPalamu

पलामू : तृतीय एवं चतुर्थ चरण में पड़े मतों की गणना शुरू, दो दिनों तक होगी मतगणना

Palamu: गांव की सरकार बनाने के जिले में तृतीय एवं चतुर्थ चरण में हुई वोटिंग की गिनती मंगलवार से शुरू हो गई. मतगणना 2 दिनों तक चलने की संभावना है. मतगणना कार्य प्रातः 8 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा. प्रतिदिन प्रथम 7 राउंड तक मतगणना होगी, जबकि 8वें राउंड से आगे की मतगणना होगी.

बताते चले कि तृतीय चरण में मनातू, तरहसी, नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज), सतबरवा एवं पांकी प्रखंड क्षेत्र में 24 मई एवं चतुर्थ चरण में पांडू, विश्रामपुर, चैनपुर, रामगढ़ एवं सदर मेदिनीनगर प्रखंड में 27 मई को मतदात हुए थे.

मेदिनीनगर के बैरिया स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में मतगणना केन्द्र बनाया गया है. मतगणना को लेकर यहां तैयारी की गयी है. पर्याप्त संख्या में मतगणना कर्मियों को लगाया गया है. साथ ही अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने एवं मतगणना स्थल पर प्रवेश करने वालों की शरीरिक एवं प्रवेश पत्र की जांच की व्यवस्था बनायी गयी है. दंडाधिकारी एवं पुलिस जवानों की ड्यिूटी लगायी गयी है.

 

मनातू एवं रामगढ़ प्रखंड में 7-7 ग्राम पंचायत हैं, इसकी मतगणना 7 राउंड में होगी. मनातू प्रखंड क्षेत्र में पड़े मतों की गणना के लिए 14 टेबल बनाये गये हैं, जबकि रामगढ़ प्रखंड के लिए 15 टेबल बनाये गये हैं. वहीं तरहसी प्रखंड 13 ग्राम पंचायत हैं. यहां की मतगणना 10 राउंड में होना निर्धारित है. इसके लिए 17 टेबल बनाये गये हैं. नीलांबर-पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) में 16 ग्राम पंचायत हैं. इसके लिए 18 टेबल बनाये गये हैं. यहां के मतों की गणना 12 राउंड में होगी. सतबरवा प्रखंड में 10 ग्राम पंचायत हैं. यहां पड़े मतों की गणना के लिए 8 राउंड निर्धारित है. इसके लिए 17 टेबल बनाये गये हैं. इसी तरह पांकी प्रखंड में 25 ग्राम पंचायत हैं. यहां पड़े मतों की गणना 16 राउंड में होगी. मतों की गणना को लेकर 20 टेबल बनाये गये हैं.

 

चतुर्थ चरण में हुए मतदान की मतगणना भी साथ-साथ हो रही है. पांडू प्रखंड में 10 ग्राम पंचायत हैं. यहां पड़े मतों की गणना 9 राउंड में संपन्न होगी. इसके लिए 16 टेबल बनाये गये हैं. विश्रामपुर प्रखंड में 10 ग्राम पंचायत हैं. यहां पडे़ मतों की गणना के लिए 14 टेबल बनाये गये हैं और मतगणना 9 राउंड में होगी. वहीं चैनपुर प्रखंड में 25 ग्राम पंचायत हैं. यहां पड़े मतों की गणना को लेकर 20 टेबल बनाये गये हैं एवं मतों की गणना 16 राउंड में होना है. सदर मेदिनीनगर प्रखंड में 10 ग्राम पंचायत हैं. यहां पड़े मतों की गणना 8 राउंड में संपन्न होना है. इसके लिए 17 टेबल बनाये गये हैं.

 

उल्लेखनीय है कि प्रथम सात राउंड तक की मतगणना मंगलवार को संपन्न होगी. वहीं 8वें राउंड से आगे की मतगणना बुधवार 1 जून को संपन्न कराया जायेगा. अभ्यर्थियों, उनके अभिकर्ताओं एवं आमजनों की सुविधा के मद्देनजर मतगणना को लेकर तिथि एवं राउंडवार समय का निर्धारण किया है, जिससे मतगणना केन्द्र पर आने या मतगणना परिणाम जानने में सुविधा होगी.

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त शशि रंजन ने अभ्यर्थी उनके अभिकर्ताओं एवं आमजनों से मतगणना केन्द्र पर निर्धारित तिथि एवं समय पर ही पहुंचने की अपील की है. वहीं अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की बातें कही है. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतगणना में सभी सहयोग जरूरी है. विधि व्यवस्था बनायें रखने में प्रशासन का सहयोग करें.

 

उप निर्वाचन पदाधिकारी-सह- पंचायत राज पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह ने सभी लोगों से मतगणना कार्य के लिए प्रतिनियुक्त मतगणनाकर्मी, जिला प्रशासन, पुलिस पदाधिकारी एवं जवान तथा मतगणना कार्य से जुड़े अन्य कर्मियों को सहयोग एवं उत्साहवर्द्धन की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस का दावा: महिलाओं के प्रति अपराध घटे, मुख्यालय से रिपोर्ट जारी

Related Articles

Back to top button