
Mujafferpur : जिले में एक सरफिरे ने बीए की छात्रा पर एसिड अटैक करने का मामला मंगलवार को सामने आया है. जिसके बाद युवक के वॉट्सऐप चैट सामने आये हैं. घटना वाले दिन आरोपी युवक और पीड़िता के बीच करीब बारह के आसपास चैटिंग हुई थी. जिसमें आरोपी गुस्से में उसके मैसेज का रिप्लाई कर रहा था. आरोपी युवक ने लिख था कि, ‘हम भी आ रहे हैं, जो होना होगा आज होगा’. पुलिस की छानबीन के बाद लड़की का फोन हाथ लगा जिसके बाद पूरा मामला सामने आया.
यह मामला फकुली ओपी क्षेत्र के एक गांव का है. चैट में पीड़िता ने अपने भाई का नाम लेते हुए कहा है कि उसे आने दो फिर बताती हूं. हम तुम्हें अपने घर में नहीं आने देंगे. इस पर आरोपी ने लिखा-वो तो तुम्हारे बाप में भी दम नहीं है, जो हमें रोक ले. आ रहे हैं. छात्रा अपने कमरे में सोने चली गई. इसी दौरान देर रात में करीब दो बजे वह खिड़की के पास आया और बाहर से ही एसिड फेंककर भाग गया.
पीड़िता दर्द से जोर-जोर से रोने लगी. उसकी आवाज सुनकर घरवालों की नींद खुल गई. कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसका हाथ जला हुआ है. जिसके बाद पीड़िता को तुरंत कुढ़नी पीएचसी ले गए. उसकी गंभीर स्तिथि को देखते हुए डॉक्टरों ने प्रारम्भिक इलाज के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. वहां से फिर पटना एम्स में भर्ती कराया गया.
इसे भी पढ़ें: गम्हरिया में साइकिल सवार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम




