Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : गोविंदपुर में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, तलवारबाजी में दो घायल

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोविंदपुर के गायत्रीनगर में सोमवार शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दोनो पक्ष से दो लोग घायल हो गए. एक पक्ष से अनिल कुमार ठाकुर को चोट आई है जबकि दूसरे पक्ष से अविनाश झा घायल है. घटना के संबंध में अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि घर के पास ही सामुदायिक भवन के पास उनके बेटे अनिल और स्थानीय भाजपा नेता कमलेश सिंह के बेटे के बीच विवाद हुआ था. थोड़ी देर बाद ही कमलेश सिंह का बेटा अपने साथ 20 से 25 अन्य युवकों को लेकर उनके घर पहुंच गया. घटना के वक्त वे अपने किराने की दुकान में बैठे थे. सभी ने उन्हे दुकान से घसीटते हुए दुकान से बाहर निकाला और मारपीट करने लगे. उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली और दुकान के गल्ले में रखे रुपए भी निकाल लिए. वहीं दूसरे पक्ष से अविनाश का कहना है कि वह बाइक से अपने घर जा रहा था तभी अनिल और उसके पिता के साथ साहिल ने उसे रोका और मारपीट कर घायल कर दिया. अविनाश के अनुसार उसपर तलवार से वार किया गया है. फिलहाल दोनो ने एमजीएम अस्पताल में अपना इलाज करवाया.

ये भी पढ़े : Mango Fire Case: टायर गोदाम में भीषण आग से बाद खुली मानगो नगर न‍िगम की नींद, फायर ऑडि‍ट के ल‍िए बनी टीम

Related Articles

Back to top button