
Jamshedpur: NH-33 रांची-टाटा रोड के किनारे जय मां दुर्गा धर्मकांटा से सटे टायर गोदाम में भीषण आग लगने के बाद मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने फायर ऑडिट के लिए दो सदस्यीयस टीम का गठन किया है. नगर प्रबंधक राहुल कुमार एवं निशांत कुमार व्यावसायिक एवं आवासीय क्षेत्र में फायर ऑडिट करेंगे. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया किसी भी प्रतिष्ठान या व्यावसायिक संस्थान काे जब तक फायर से एनओसी नहीं प्राप्त होगा तब तक ट्रेड लाइसेंस नहीं दिया जाएगा.
कार्यपालक पदाधिकारी ने गठित टीम को सख्ती के साथ फायर ऑडिट करने का निर्देश दिया है.
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि आवासीय क्षेत्रों चलाए जा रहे प्रतिष्ठान, दुकान या कामर्शियल कार्यों को करनेवाली दुकानों के फायर के एनओसी लेने से संबंधित जांच करने के साथ ही ट्रेड लाइसेंस की जांच की जाए. बिना फायर एनओसी का ट्रेड लाइसेंस नहीं निर्गत किया जाए. इसके साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों/ दुकानों में फायर सेफ्टी के मानकों के अनुरूप पर्याप्त व्यवस्था के उपरांत ट्रेड लाइसेंस निर्गत किया जाए एवं ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जाये. इस अवसर पर नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार, राहुल कुमार, निशांत कुमार आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- UPSC 2021-22 : श्रेया श्री को पहले ही प्रयास में 71वां रैंक, एनआइटी जमशेदपुर में सुरक्षा पदाधिकारी थे मामा




