JamshedpurJharkhand

Jamshedpur: सरकारी स्कूलों की छुट्टियां 5 जून को हो जायेंगी समाप्त, परीक्षाएं होंगी शुरू

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के सरकारी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां समाप्त होते ही वार्षिक परिक्षाएं शुरू हो जायेगी. इसे लेकर शिक्षा विभाग के द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय को निर्देशित किया गया है. बताया गया है कि आगामी 5 जून को विभिन्न सरकारी स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां खत्म हो जायेंगी. छुट्टियां खत्म होते ही सरकारी स्कूलों में सातवीं कक्षा से उपर के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा होगी.

दरअसस, इस वर्ष सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों कोरोना काल की वजह से निर्धारित अंतराल की जगह कम समय के लिए दी गयी थी. वहीं बच्चों की कोरोना के कारण पढ़ाई भी बाधित हुई है, जिस कारण सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों में कटौती की गयी है.

ये भी पढ़ें: झारखंड: फिर लटक सकता है कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण, कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

Related Articles

Back to top button