GarhwaJharkhand

गढ़वा : दो सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत,एक घायल

Garhwa : गढ़वा में बुधवार को दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो की मौत हो गई. पलामू जिले में हरिहरगंज थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के सामने एनएच 98 पर दो हाइवा के ओवरटेक करने से हादसा हो गया. पीछे से जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत हो गई. गढ़वा जिले में श्री बंशीधर नगर बस स्टैंड के समीप बुधवार की दोपहर हाइवा की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं एक महिला घायल हो गई. घायल महिला का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया.

इसे भी पढें:BIG BREAKING : IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा को ईडी ने किया गिरफ्तार

दो हाइवा के ओवरटेक करने से हादसा, बाइक सवार की मौत

जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के सामने एनएच 98 पर दो हाइवा के ओवरटेक करने से हादसा हो गया. पीछे से जा रहे बाइक सवार की हाइवा का पीछला चक्का चढ़ जाने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर भीड़ लगी रही. हरिहरगंज पुलिस के आने के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भेजा गया.

मृतक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के तारा गांव निवासी दयानंद पाठक (46वर्ष) के रूप में हुई है. दयानंद पाठक छतरपुर स्थित इलेक्ट्रिक सप्लाई डिविजन में कुशल श्रमिक थे. बताया जाता है कि दयानंद पाठक अपनी बाइक से छतरपुर से अपने घर लौट रहे थे.

शाम करीब 5.20 बजे जैसे ही वे हरिहरगंज प्रखंड कार्यालय के समीप पहुंचे, दो हाइवा के ओवरटेक करने से एक हाइवा के पीछले टायर की चपेट में आ गए. हेलमेट पहने अवस्था में ही में ही सर बुरी तरह कुचल जाने से मौत हो गई.

इसे भी पढें:पूजा सिंघल मामलाः हेमंत ने कहा- जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी

श्री बंशीधर नगर बस स्टैंड में हाइवा ने ली महिला की जान

उधर, श्री बंशीधर नगर बस स्टैंड के समीप बुधवार की दोपहर हाइवा की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक महिला घायल हो गई. घायल महिला का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया तथा हाइवा को जब्त कर लिया है. हाइवा का चालक फरार बताया जाता है.

मृत महिला की पहचान धुरकी थाना क्षेत्र के कटहर कला निवासी शंभू उरांव की पत्नी कृतिका देवी (उम्र 50वर्ष) के रूप में हुई है. जबकि घायल महिला भी कटहर कला निवासी बुचून उरांव की पत्नी पुष्पा देवी है.

इसे भी पढें:पूजा सिंघल मामलाः हेमंत ने कहा- जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई होगी

घटना के बारे में बताया जाता है कि दीपिका अपनी बहन पुष्पा देवी के साथ खरौंधी थाना क्षेत्र के बैतरी गांव से अपनी बुआ के घर से शादी समारोह से वापस घर लौट रही थी. बंशीधर नगर के बस स्टैंड के समीप अपने घर जाने के लिये गाड़ी पकड़ने आई थी. इसी दौरान गढ़वा की ओर से आ रहे हाइवा की चपेट में आ गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना का कारण बस स्टैंड एनएच 75 के दोनों तरफ लगे टेम्पू वाहनों है. घटना का शिकार हुई महिला टैंपो के कारण विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा को नहीं देख पाई तथा सड़क पार करने का प्रयास किया. इसी दौरान वह हाइवा की चपेट में आ गई.

ज्ञात हो कि एसडीओ आलोक कुमार ने सीओ को श्री बंशीधर नगर शहरी क्षेत्र में एनएच 75 पर बस स्टैंड एवं सड़क का किये गये अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया था, किंतु इसका कोई असर नहीं हुआ.

इसे भी पढें:1870 के राजद्रोह कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, राज्यों को निर्देश- धारा 124ए में दर्ज न करें केस

Related Articles

Back to top button