
Jamshedpur : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम की अव्यवस्था की एकबार फिर पोल खुल गई. इसका कारण बना बुधवार दिन के दूसरे पहर आई तेज आंधी-पानी. इस दौरान बरसात का पानी अस्पताल के बर्न यूनिट में जा घुसा. हालत यह हो गयी कि मरीजों के अलावा उनके जो अडेंटर बर्न यूनिट में थे वे वहां से बाहर नहीं निकल पा रहे थे, जबकि यूनिट के बाहर मौजूद मरीजों के अडेंडर भीतर जाकर मरीजों का हाल नहीं जान पा रहे थे.
इससे करीब घंटेभर अस्पताल में अजीबो-गरीब स्थिति बनी रही. यूनिट के भीतर मौजूज मरीजों और अडेंडर का सारा सामान पानी से भींग चुका था. दूसरी ओर अस्पताल के दो कर्मचारी प्लास्टिक की बाल्टी से देर तक पानी निकालकर बाहर फेकने में जुटे रहें. यह देख अस्पताल के अन्य वार्ड में भर्ती मरीजों के अडेंडर समेत मौके पर मौजूद अन्य लोग भी हैरत में रहे. बता दें कि एमजीएम अस्पताल अपनी अव्यवस्था को लेकर वर्षों से लगातार सुर्खियों में रहता है. इसके अलावा मरीजों के इलाज में लापरवाही के भी मामले भी अस्पताल में कम नहीं आते हैं. इस कारण भी एमजीएम अस्पताल हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है.




