JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : बिरसानगर में मनोरोगी ने किया जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर दो निवासी 37 वर्षीय करम सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है. करम की मां बलवंत कौर ने बताया कि करम मानसिक रूप से बीमार है. उसका इलाज भी चल रहा है.

आज उसे बाजार से सब्जी लेने के लिए भेजा था. थोड़ी देर बाद जब वह बाजार से वापस आया तो घर में उल्टी करने लगा. पूछने पर उसने बताया कि उसने जहर खा लिया है. इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. बलवंत ने बताया कि करम बीते चार माह से उल्टी सीधी हरकतें करता रहता है. इसके पहले भी उसने आत्महत्या का प्रयास किया था.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : फ्लैट विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट का मामला गहराया, एक पक्ष ने एसएसपी से की शिकायत, डीएसपी सीसीआर बना रहे केस उठाने का दबाव

Related Articles

Back to top button